नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) क्या है? और ये कैसे काम करता है।

नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) क्या है?

Nfts kya hai?

NFT का मतलब है Non-Fungible Token। “Non-Fungible” का अर्थ है — जिसे किसी दूसरी वस्तु से बदला नहीं जा सकता। जैसे एक ₹100 का नोट को आप दूसरे ₹100 के नोट से बदल सकते हैं, लेकिन एक पेंटिंग या कोई यूनिक फोटो की कॉपी वैसी नहीं हो सकती। NFT एक ऐसा डिजिटल प्रमाण पत्र होता है जो यह साबित करता है कि कोई डिजिटल आइटम असली है और उसका मालिक कौन है।NFTs को ब्लॉकचेन तकनीक पर बनाया जाता है, जो एक सुरक्षित और ओपन डिजिटल रजिस्टर होता है। अधिकांश NFT का उपयोग Ethereum blockchain पर होता है, हालांकि अब कई और नेटवर्क भी इसका समर्थन कर रहे हैं।

Fungible vs Non-Fungible का मतलब क्या है?

👉 Fungible चीजें वो होती हैं जिन्हें एक जैसे दूसरे चीज़ों से बदला जा सकता है, जैसे ₹100 का नोट।

👉 Non-Fungible चीजें वो होती हैं जिन्हें बदला नहीं जा सकता, जैसे मोनालिसा की पेंटिंग – उसकी कोई दूसरी कॉपी बिल्कुल वैसी नहीं हो सकती।

NFT का उपयोग कहाँ होता है?

NFTs का उपयोग कई प्रकार की डिजिटल वस्तुओं के लिए किया जाता है:–

♦️ डिजिटल आर्ट (Digital Art):- कलाकार अपनी कलाकृति को NFT बनाकर उसे ऑनलाइन बेच सकते हैं।

♦️ संगीत और वीडियो (Music & Videos):– म्यूजिशियन अपने गानों को NFT में बदलकर बेचे जा रहे हैं।

♦️ गेमिंग आइटम्स (Gaming):– खेलों में मिलने वाले खास आइटम्स को NFT बना दिया जाता है।

♦️ वर्चुअल जमीन और प्रॉपर्टी:– जैसे कि Sandbox और Decentraland में।

NFT से पैसे कैसे कमा सकते है?

NFT एक नया निवेश विकल्प भी बन गया है। आप किसी NFT को कम कीमत पर खरीद कर उसे महंगे दामों में बेच सकते हैं। इसके अलावा, कलाकार NFT के ज़रिए रॉयल्टी भी कमा सकते हैं — यानि अगर NFT आगे बेचा गया, तो कलाकार को हर बार कुछ हिस्सा मिलेगा।

NFT को कैसे खरीदें?

★ एक डिजिटल वॉलेट बनाएं (जैसे MetaMask)।

★ क्रिप्टोकरेंसी (जैसे Ethereum) खरीदें।

★ NFT मार्केटप्लेस पर जाएं (जैसे OpenSea, Rarible, Foundation)।

★ NFT ब्राउज़ करें और अपनी पसंद का NFT खरीदें।

★ कलाकार को अपनी कला बेचने का नया माध्यम मिलता है।

★ डिजिटल वस्तुओं के असली मालिक की पुष्टि होती है।

★ रॉयल्टी फीचर – यदि NFT आगे बेचा जाए, तो मूल कलाकार को भी कमाई होती है।

★ हालाँकि NFT सुनने में बहुत रोचक लगता है, लेकिन इसमें कुछ जोखिम भी हैं:

★ कीमतें बहुत ज्यादा घट-बढ़ सकती हैं।

★ कभी-कभी लोग फर्जी या चोरी किए गए कंटेंट को NFT बना देते हैं।

★ NFT खरीदने और बेचने में गैस फीस (Gas Fees) लगती है, जो महंगी हो सकती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

NFTs का इतिहास भले ही छोटा हो, लेकिन इसकी विकास यात्रा बहुत तेजी से हुई है। 2014 में एक सादा डिजिटल टोकन से शुरू होकर 2021 तक NFT एक बिलियन डॉलर इंडस्ट्री बन चुकी है। आने वाले समय में NFT तकनीक न केवल डिजिटल कला को बदलने वाली है, बल्कि यह हमारी पहचान, संपत्ति और इंटरनेट के इस्तेमाल का तरीका भी बदल सकती है।

Leave a Comment